फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Union Budget is to make India developed: Parmar

भारत को विकसित बनाने का है केंद्रीय बजट : परमार

Sun, 23 Feb 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 23 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Union Budget is to make India developed: Parmar
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। भाजपा के संगठनात्मक जिला देहरा के कार्यालय में शनिवार को केंद्रीय बजट पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय व्यापारी और किसान आदि वर्गों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में विधायक विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, पूर्व विधायक होशियार सिंह और पूर्व मंत्री रविंद्र रवि और जिलाध्यक्ष अजय खट्टा ने विचार प्रकट किए। संगोष्ठी के उपरांत विधायक विपिन परमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्रीय बजट रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर आधारित है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का बजट है।
विज्ञापन

देश के हर जिले में इस तरह के सेमिनार के माध्यम से आम जनता को केंद्रीय बजट के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस बार पेश किए गए बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है और प्रधानमंत्री ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। परमार ने कहा कि इस बार 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल में नई रेलवे लाइन के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। लेकिन, पहले प्रदेश सरकार इसके लिए प्रस्ताव भेजना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत दिनों शिमला में राज्य रेल मंत्री ने भी कहा था कि ऊना से हमीरपुर और बिलासपुर रेल लाइन के लिए केंद्र से बजट की कोई कमी नहीं है। इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए। केंद्रीय बजट का बहुत बड़ा लाभ हिमाचल के लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में चार अमृत रेलवे स्टेशन बनेंगे यह भी बजट में प्रस्तावित है। परंतु प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के बजट को दूसरी योजनाओं में डायवर्ट कर रही है। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस बार पेश केंद्रीय बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समर्पित है। समग्र विकास का बजट है। बजट धन धान्य योजना से किसानों को बड़ा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed