फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Unemployment decreased in Kangra compared to last year

Kangra News: कांगड़ा में पिछले साल के मुकाबले घटी बेरोजगारी

Thu, 13 Nov 2025 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Unemployment decreased in Kangra compared to last year
धर्मशाला। जिले में वर्तमान में पिछले साल के मुकाबले बेरोजगारों की संख्या में कमी आई है। जिले में इस बार अप्रैल से लेकर अब तक 1,13,131 बेरोजगार युवा पंजीकृत हुए हैं। पिछले साल यही आंकड़ा डेढ़ लाख के करीब था। पिछले साल रोजगार कार्यालय में अप्रैल से लेकर नवंबर तक 1,47,879 बेरोजगार पंजीकृत हुए थे। इनमें 69,552 महिलाएं तथा 78,327 पुरुष थे। इस बार कुल 1,13,131 में से 57,108 महिलाएं तथा 56,023 पुरुष हैं। सात माह में इस वर्ष अभी तक केवल 915 युवाओं को ही रोजगार मिला है। इनमें से 827 पुरुष और 88 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, इस बार पिछले साल के मुकाबले इस बार महिलाओं की बेरोजगारी में बढ़ोतरी हुई है। जिला रोजगार कार्यालय स्थित धर्मशाला में स्नातकोत्तर के 19,124, स्नात्तक के 23,342 बेरोजगार, जमा दो के 54,859 तथा दसवीं के 15,181 युवाओं का पंजीकरण किया गया है। रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने बताया कि जिला कांगड़ा में साल महीने में कुल 113131 युवाओं को पंजीकृत किया गया है। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed