फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ultrasound not being done in Bhawarna hospital, patients worried

Kangra News: भवारना अस्पताल में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड, मरीज परेशान

Fri, 23 Aug 2024 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 23 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound not being done in Bhawarna hospital, patients worried
भवारना अस्तपाल
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के नागरिक चिकित्सालय भवारना में इन दिनों अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद हैं। आलम यह है कि मरीजों को अधिक पैसे खर्च कर निजी अस्पतालों में जाकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवारना अस्पताल में कुछ समय पहले रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध था, लेकिन अब उनका तबादला हो जाने के कारण पिछले लगभग डेढ़ साल से अल्ट्रासाउंड सुविधा अस्पताल में बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन

चिकित्सा खंड भवारना के अधीन चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आते हैं, जिसमें सुलह, खैरा, धीरा और गढ़ शामिल हैं। इसके साथ ही आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आते हैं, जिसमें रझूं, नौरा, ननाओं, फरेढ़, दरंग, मारंडा, डरोह, भवारना और जैंद आदि 27 स्वास्थ्य उपकेंद्र शामिल हैं और 27 ही स्वास्थ्य उपकेंद्र आते हैं। चिकित्सा खंड भवारना में कुल 227 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 118 कर्मचारी मौजूदा समय में तैनात हैं और 111 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मजबूरन हमें टांडा मेडिकल काॅलेज या फिर नागरिक चिकित्सालय पालमपुर का रुख करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा को सुचारू किया जाए, ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिकित्सा खंड भवारना की मौजूदा स्थिति-
रिक्त पदों में चिकित्सा अधिकारी के पांच पद, चिकित्सा अधिकारी (दंत) का एक पद, मुख्य फार्मासिस्ट का एक पद, फार्मासिस्ट का एक पद, चिकित्सा प्रयोगशाला सहायक (ग्रेड-2) के तीन पद, स्टाफ नर्स का एक पद, वार्ड नर्स का एक पद, रेडियोग्राफर का एक पद, स्वास्थ्य शिक्षक का एक पद, प्रशिक्षित दाई के आठ पद, पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के दो पद, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के सात पद, वरिष्ठ सहायक का एक पद, कंप्यूटर का एक पद, क्लर्क के तीन पद, चतुर्थ श्रेणी के 16 पद, सफाई कर्मचारी के 6 पद, कुक का एक पद, माली का एक पद, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 25 पद, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 19 पद, चालक के तीन पद और ऑपरेशन थियेटर सहायक के तीन पद वर्तमान समय में रिक्त चल रहे हैं।


भवारना अस्पताल में अल्ट्राआउंड सुविधा बंद है, जिस बारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा को सूचित कर दिया गया है। खंड के अधीन चल रहे रिक्त पदों के बारे में भी विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
- डॉ. नवीन राणा, खंड चिकित्सा अधिकारी भवारना

- अस्पताल में लंबे अरसे से अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद है जो की चिंता का विषय है। सरकार को जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए और समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो।

- आदित्य बंटा, भवारना निवासी
- जब से नागरिक चिकित्सालय भवारना से अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर की ट्रांसफर हुई है, तभी से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर गरीब लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए दूर पार जाना पड़ता है।


- राजीव सूद, प्रधान लोअर व्यापार मंडल भवारना


- अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने के कारण गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को यहां पर स्थायी अल्ट्रासाउंड डॉक्टर की नियुक्ति करनी चाहिए, ताकि मुसीबत से निजात मिल सके।

- रोबिन बंटा, भवारना निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed