फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two youths hanged themselves

बहन के कपड़े पहन कर प्रवासी ने लगाया फंदा

Sun, 20 Dec 2020 08:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Two youths hanged themselves
धर्मशाला/ठाकुरद्वारा। नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी वार्ड में एक प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उनके किराये के मकान से थोड़ी दूर एक पेड़ से लटका हुआ मिला। आत्महत्या के अनोखे तरीके से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फारेंसिंक लैब की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार दाड़ी वार्ड में एक प्रवासी गौरव (21) पुत्र लाल बहादुर का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक ने लड़की के कपड़ों सहित अन्य साजोसज्जा भी की हुई थी। युवक का परिवार कई वर्षों से दाड़ी में ही रह रहा था। युवक क्षेत्र के एक निजी स्कूल संचालक के घर में काम करता था। हालांकि घटनास्थल पर पहुंची मृतक की बहन ने बताया कि युवक की ओर से पहना गया सूट और अन्य साजोसज्जा का सामान कुछ दिन पहले घर से गायब हो गया था। उधर, सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। बावजूद इसके सभी तथ्यों की जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, शव का पोस्टमार्टम टीएमसी में करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, थाना इंदौरा के गगवां गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार तारा चंद (32) पुत्र धर्म चंद निवासी गांव गगवां डाकघर सुरडवां तहसील इंदौरा ने शाह नहर की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने एक बजे के करीब युवक को लटके देखा और इसकी सूचना थाना इंदौरा को दी गई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना इंदौरा के प्रोवेशनल आईपीएस इंदौरा अभिषेक एस अपनी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर में भिजवा दिया गया है। पुलिस थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवक की शादी नहीं हुई थी और वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed