{"_id":"69c4364913f124c1ce0a6ce7","slug":"two-tipper-trucks-and-a-jcb-machine-seized-for-illegal-mining-kangra-news-c-95-1-kng1004-226125-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अवैध खनन पर दो टिपर और एक जेसीबी मशीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अवैध खनन पर दो टिपर और एक जेसीबी मशीन जब्त
Thu, 26 Mar 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन में जुटे दो टिपर और एक जेसीबी मशीन को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस चौकी ढांगूपीर के तहत एक जेसीबी मशीन और एक टिपर को अवैध खनन अधिनियम के तहत कब्जे में लेकर जब्त किया। वहीं, पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत उलेहड़ियां में एक टिपर बिना एक्स-फार्म के कच्चा माल ले जा रहा था। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत गाड़ी को जब्त कर लिया है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है। मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय में भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन