फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two students of Jaisinghpur area missing

जयसिंहपुर इलाके के दो छात्र घर से लापता

Sat, 18 Dec 2021 08:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Two students of Jaisinghpur area missing
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। इलाके की जलेट पंचायत के गांव गुलेड के दो युवक दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए हैं। स्कूल में प्रेक्टिकल देने न आने पर स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पता चलते ही इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुलेड गांव के मनोज कुमार और अनीश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरी में जमा दो के छात्र हैं। वे 9 दिसंबर से स्कूल नहीं पहुंच रहे थे, जबकि घरवाले उन्हें हर दिन स्कूल भेजते थे। 17 दिसंबर को जब उनका स्कूल में प्रेक्टिकल था तो भी वे स्कूल नहीं पहुंचे। स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी घर वालों को दी कि ये दोनों लड़के 9 दिसंबर से स्कूल नहीं आ रहे हैं, जबकि ये दोनों दो दिन से अपने घर पर भी नहीं थे।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने सोचा कि ये दोनों अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के पास गए होंगे, लेकिन स्कूल में प्रेक्टिकल देने न जाने पर परिजनों का भी माथा ठनका। इस पर उन्होंने पहले सभी जगह तलाश किया। अब शनिवार को पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। उधर, लंबागांव थाना के प्रभारी केसर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed