फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two scooters collided, four youths from Chamba and Shahpur were injured.

Kangra News: दो स्कूटियां टकराईं, चंबा और शाहपुर के चार युवक घायल

Mon, 05 Jan 2026 08:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 05 Jan 2026 08:28 AM IST
विज्ञापन
Two scooters collided, four youths from Chamba and Shahpur were injured.
धर्मशाला। पालमपुर रोड पर प्रयास भवन के समीप शनिवार देर रात दो स्कूटियों के बीच हुई भीषण टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों स्कूटियों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कूटी को अक्षय कुमार (निवासी गरनोटा, चंबा) और दूसरी स्कूटी को धीरज कुमार (निवासी सल्ली, शाहपुर) चला रहे थे। दोनों चालकों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। इस टक्कर में चालकों के साथ-साथ उनके पीछे बैठे साथी संगम निवासी गरनोटा, तहसील सिहुंता, जिला चंबा और प्रिंस निवासी भलेड़ डाकघर दरीणी, शाहपुर भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अक्षय कुमार और प्रिंस की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed