फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two new X-ray machines will be installed in Tanda, patients will get relief soon

Kangra News: टांडा में लगेंगी दो नई एक्सरे मशीनें, मरीजों को जल्द मिलेगी राहत

Wed, 28 Jan 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two new X-ray machines will be installed in Tanda, patients will get relief soon
धर्मशाला। टांडा मेडिकल कॉलेज में एक्सरे मशीनों को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्या अब जल्द दूर होने जा रही है। मेडिकल कॉलेज में दो नई और अत्याधुनिक एक्सरे मशीनें स्थापित की जाएंगी। प्रशासन ने मशीनों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे आने वाले समय में मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले लगभग एक वर्ष से मेडिकल कॉलेज की दोनों एक्सरे मशीनें खराब पड़ी थीं। इसके चलते मरीजों को न केवल जांच के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, बल्कि मजबूरी में निजी क्लीनिकों में जाकर महंगे दामों पर एक्सरे करवाने पड़ते थे। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा था। हालांकि, प्रशासन की ओर से मशीनों की मरम्मत कई बार करवाई गई, लेकिन मशीनों की कार्य अवधि पूरी हो चुकी होने के कारण वे पूरी तरह सुचारु नहीं हो पा रही थीं। इस गंभीर समस्या को टांडा प्रशासन ने बार-बार विभाग और सरकार के समक्ष उठाया। अंततः सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो नई एक्सरे मशीनों को लगाने की मंजूरी दे दी। नई मशीनों की स्थापना से मेडिकल कॉलेज की जांच क्षमता में उल्लेखनीय इजाफा होगा। इससे मरीजों को एक्सरे के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और न ही उन्हें निजी संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


लगभग दो माह के भीतर दोनों नई एक्सरे मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल, आधुनिक मशीन से एक्सरे किया जा रहा है, लेकिन अधिक लोड के कारण मशीन को बीच-बीच में बंद करना पड़ता है। नई मशीनों के आने से मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विवेक बन्याल, चिकित्सा अधीक्षक, टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed