फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two more elderly people died of corona, 349 people infected

कांगड़ा में दो और बुजुर्गों की मौत, 349 नए मामले

Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two more elderly people died of corona, 349 people infected
धर्मशाला। जिला कागंड़ा में कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर बढ़ने लगा है। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन

वहीं, कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। शनिवार को भी जिला कांगड़ा में दो बुजुर्गों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। मृतकों में धर्मशाला के ढगवार गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल में उपचार को दौरान मौत हो गई। इसके अलावा जोहराट गांव के 85 वर्षीय बुजुर्ग की एमएच योल में उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 349 नए मामले सामने आए हैं और 325 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात भी दी है। वहीं दो बुजुर्गों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। अब जिला में एक्टिव केसों का आंकड़ा 1658 पहुंच गया है। वहीं 1208 संक्रमित लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस समय जिला कागंड़ा में डेल्टा वैरियंट के साथ ऑमिक्रॉन के मामले भी बढ़ रहे हैं। शनिवार को कांगड़ा में पांच लोग, सीएचसी कुठेहड़ में एक, सीएचसी नगरोटा सूरियां के तीन कर्मी, एसएसबी सपड़ी का एक, बीड़ के तीन लोग, नगरोटा बगवां के पांच लोग, सीएमओ कार्यालय का एक कर्मी, भाली के चार लोग, लपियाणा गांव के तीन लोग, जसवां के चार लोग, मूंदला के चार लोग, पुलिस थाना देहरा का एक जवान, सुकनारा गांव के 10 लोग, रजोट गांव के तीन लोग, बैजनाथ के 10 लोग, केसीसी बैंक महाकाल का एक कर्मी, बीएमओ कार्यालय महाकाल का एक कर्मी, सीएच भवारना के दो लोग, साएच डाडासीबा का एक कर्मी, पुलिस लाइन सकोह का एक जवान, धर्मशाला अस्पताल का एक कर्मी, फतेहपुर के सात लोग, रींग गांव के छह लोग, भरमाड़ गांव के तीन लोग, नशा मुक्ति केंद्र कंदौर के दो लोग और जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। सीएमओ कांगड़ा में लोगों से लक्षण होने पर कोरोना जांच करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed