{"_id":"695bba0d945a1cff4e0b0264","slug":"two-dozen-khair-trees-were-sawed-in-the-forests-of-malout-kangra-news-c-95-1-kng1004-214440-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मलोट के जंगलों पर खैर के दो दर्जन पेड़ों पर चली आरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मलोट के जंगलों पर खैर के दो दर्जन पेड़ों पर चली आरी
Tue, 06 Jan 2026 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 06 Jan 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
मलोट बीट में काटे खैर के पेड़ के बाद बचा ठूंठ। -स्रोत : जागरूक पाठक
डमटाल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत मलोट बीट के जंगलों में वन काटुओं ने खैर के लगभग दो दर्जन हरे-भरे पेड़ काटे डाले हैं। वर्तमान में जंगल में केवल पेड़ों के ठूंठ ही बचे हैं। हैरानी की बात यह है कि वन विभाग जल्द ही इंदपुर और राजा खासा बीट में खैर का सरकारी कटान शुरू करने वाला है।
मगर विभागीय प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही वन काटू सक्रिय हो गए हैं और एडवांस में ही खैर की बेशकीमती लकड़ी पर हाथ साफ कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी अवैध कटान की सूचनाएं हैं, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। बता दें कि 27 दिसंबर की रात को भी इंदौरा पुलिस ने इंदपुर चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप जीप को रोका था, जिसमें खैर के 27 छोटे-बड़े मोच्छे बरामद किए गए थे। बावजूद इसके जंगलों में अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है।
एसीएफ नूरपुर निशांत पराशर ने कहा कि मामला हमारे ध्यान में आया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदौरा को इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर दिया गया है। अवैध कटान कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ, इस पर जवाब तलब किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।