{"_id":"68f0da838738aea499031fda","slug":"two-arrested-with-chitta-rs-34000-cash-recovered-kangra-news-c-95-1-kng1004-201379-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार, 34 हजार की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार, 34 हजार की नकदी बरामद
Fri, 17 Oct 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 17 Oct 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस जिला कांगड़ा की विशेष टीम ने शाहपुर के समीप सारनू में जीप में सवार दो लोगों से 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मौके पर आरोपियों से 34 हजार की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने यह चिट्टा और नकदी रामदास उर्फ रामू निवासी वार्ड-10 बैजनाथ और राकेश उर्फ सोनू निवासी खलेट डाकघर ठाकुरद्वारा तहसील पालमपुर से जब्त की।
पुलिस ने जीप भी जब्त कर ली है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध धंधे में सक्रिय थे और पुलिस लगातार इन पर नजर रख रही थी। बुधवार रात को आरोपी चिट्टा लेकर आ रहे थे तो गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सारनू में इन्हें चिट्टा और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है कि ये चिट्टा कहां से लेकर आए थे और आगे किसे बेचना था। संवाद