फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two and a quarter lakh employees await JCC meeting: TGT Union

पौने दो लाख कर्मचारियों को जेसीसी बैठक का इंतजार : टीजीटी संघ

Thu, 21 May 2026 01:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two and a quarter lakh employees await JCC meeting: TGT Union
धर्मशाला। साढ़े तीन साल से प्रदेश के लगभग पौने दो लाख कर्मचारी जेसीसी की बैठक का इंतजार कर रहे हैं। राजकीय टीजीटी कला संघ का मानना है कि सरकार को जल्द बैठक आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा करनी चाहिए। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष विजय बरवाल, प्रदेश महासचिव विजय हीर, महिला विंग अध्यक्ष रीता बल्याणी, जोन उपाध्यक्ष खुशहाल पठानिया, कैशियर सुभाष भारती, संयुक्त सचिव रामपाल सौंखला, जिलाध्यक्ष संजय वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित संवाद नहीं होने से कर्मचारियों की लंबित मांगें बढ़ रही हैं। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कर राहत प्रदान की जाए। वर्तमान में शिक्षा विभाग की 50 से अधिक मांगें लंबित हैं। शिक्षा निदेशालय और शिक्षा सचिव के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक संघों से हर 6 माह में वार्ता की जाए और लंबित मामले सुलझाने के लिए हाई पावर कमेटी का गठन किया जाए। जेसीसी में अब किसी कर्मचारी नेता को निमंत्रण देने का सही समय आ चुका है नहीं तो कर्मचारियों की अनेक मांगें अनसुलझी रह जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed