{"_id":"666621608651161b44097c14","slug":"two-accused-of-theft-caught-in-one-day-jewelery-also-recovered-kangra-news-c-399-1-sml1046-154799-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एक दिन में ही चोरी के दो आरोपी पकड़े, गहने भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एक दिन में ही चोरी के दो आरोपी पकड़े, गहने भी बरामद
Mon, 10 Jun 2024 03:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
आलमपुर (कांगड़ा)। आलमपुर पंचायत के बाग गांव में लाखों रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये की चोरी के मामले की गुत्थी को पुलिस ने एक दिन में ही सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे गहनों की रिकवरी भी कर ली है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था। जब पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बात कबूल की है।
आरोपियों की पहचान अभिषेक और राहुल निवासी आलमपुर के रूप में हुई है। यह चोरी रमेश चंद के घर में हुई है। डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों से जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। इस मामले में उन्होंने पुलिस एसएचओ लंबागांव प्रेमपाल शर्मा और एसएचओ बैजनाथ भूपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आरोपियों तक पहुंचने के लिए दो अलग टीमें गठित की थीं, जिन्होंने एक दिन के आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है।