फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two accused arrested for raping a second class girl

Kangra News: दूसरी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 19 Sep 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for raping a second class girl
धर्मशाला। विधानसभा शाहपुर के अंतर्गत एक गांव की दूसरी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म मामले में बुधवार को दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पीड़िता के परिवार के रिश्तेदारों में ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन



मामला 5 सितंबर का था, लेकिन 12 सितंबर को यह मामला पुलिस के सामने आया था। इसके बाद से ही पुलिस टीम इसकी जांच में जुटी थी। जांच के दौरान अब बच्ची से दुष्कर्म मामले में दो रिश्तेदारों के नाम ही सामने आए है, जिन्हें गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इससे पहले इस बीच स्थानीय लोगों ने बाजार में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भी इस मामले में जांच तेज करने के आदेश दिए थे। उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में हर पहलू की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन




ऐसे हुआ था खुलासा

पिछले सप्ताह बच्ची के स्कूल न आने पर शिक्षकों को जानकारी दी गई थी कि वह बीमार है। इस संबंध में जब स्कूल की एक शिक्षिका को संदेह हुआ तो उन्होंने पूछताछ के बाद चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया तो दुष्कर्म का खुलासा हुआ। इसके बाद बच्ची की माता ने शिकायत महिला पुलिस थाना में दर्ज करवाई। शिकायत के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और डीएसपी हेड क्वार्टर निशा कुमारी के नेतृत्व में स्पेशल जांच टीम भी गठित की गई। मामले के बाद से ही पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन और अन्य पहलुओं के आधार पर जांच में जुटी रही। इस दौरान मामले को उलझाने की कोशिश भी की गई। यहां तक कहा गया कि यह घटना बच्ची के स्कूल आते-जाते समय घटित हुई है। अब मामले में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर परिवार की रिश्तेदारी से ही दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed