फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Truck with Punjab number caught for illegal mining

Kangra News: अवैध खनन पर पंजाब नंबर का ट्रक पकड़ा

Fri, 01 Aug 2025 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 01 Aug 2025 07:22 AM IST
विज्ञापन
Truck with Punjab number caught for illegal mining
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। क्षेत्र के साथ लगते गांव जंडौर में खनन विभाग ने अवैध खनन में जुटे पंजाब नंबर के एक ट्रक को जब्त किया है। बुधवार देर रात को खनन विभाग देहरा के अधिकारी अश्वनी कौंडल ने दबिश देकर यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र में खनन की शिकायतें मिल रही थी जिस पर उन्होंने दबिश देकर यह कार्रवाई की। ट्रक और उसके अंदर लोड किए हुए खड्ड के माल को जब्त किया है और चालान भी किया है। यह ट्रक जिस स्थान पर खनन कर रहा था, वहां पंजाब और हिमाचल का बॉर्डर लगता है। यह स्थान किस राज्य का है, इसके लिए दोनों राज्यों की राजस्व विभाग की टीम को सीमांकन करने के लिए कहा गया है। साथ ही खनन माफिया की ओर से अवैध रास्ते बनाए गए हैं, उन्हें भी विभाग बंद करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed