फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Trial of e-bus conducted on Dharamshala routes

Kangra News: धर्मशाला के रूटों पर ई-बस का किया ट्रायल

Thu, 21 May 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 21 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trial of e-bus conducted on Dharamshala routes
धर्मशाला। बुधवार को धर्मशाला के विभिन्न रूटों पर इलेक्ट्रिक-बस का ट्रायल किया गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने ट्रायल के दौरान पहले सामने आई तकनीकी खामियों को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन

बुधवार को ई-बस ने धर्मशाला से बरनेट, सतोबरी और मैक्लोडगंज रूट पर सफलतापूर्वक सफर किया। इसके अलावा बस का परीक्षण धर्मशाला-लंज, लंज-शाहपुर और शाहपुर-बोह मार्ग पर भी हुआ। ट्रायल के दौरान बस की कार्यक्षमता, बैटरी प्रदर्शन और पहाड़ी मार्गों पर संचालन क्षमता का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि अब तक जिन रूटों पर ई-बस का ट्रायल किया गया है वहां किसी प्रकार की तकनीकी खामी सामने नहीं आई है। धर्मशाला मंडल में अगले दो दिनों तक ई-बस का परीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक बसों को सार्वजनिक परिवहन में शामिल किया जा रहा है। इससे यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधा मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed