फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Train halted for two and a half hours in the middle of the road at Harnota gate

हरनोटा फाटक पर सड़क के बीचों बीच ढाई घंटे रुकी रही ट्रेन

Mon, 20 Sep 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Train halted for two and a half hours in the middle of the road at Harnota gate
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जोगिंद्रनगर से पठानकोट जाने वाली ट्रेन सोमवार सायं 6:05 बजे पर अचानक जसूर-ज्वालामुखी-हमीरपुर-शिमला रोड पर हरनोटा रेलवे फाटक पर सड़क के बीचोंबीच रुक गई। ट्रेन के रुकने की वजह से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लगभग एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। ऐसे में दूर दराज व घरों को जाने वाले लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।ट्रेन ड्राइवर ने अपनी तरफ से इंजन को चलाने का लगभग 14 मिनट तक भरसक प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई। इसी बीच जब कोई हल न निकल सका तो ट्रेन स्टाफ ने इसकी सूचना पठानकोट रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी। परंतु 6:19 मिनट पर सूचना देने के बावजूद रेलवे अधिकारियों को लोगों की परेशानी का तनिक भी आभास नहीं हुआ। पठानकोट से हरनोटा का मात्र 45 मिनट का सफर होने के बाद भी ट्रेन का इंजन लगभग ढाई घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंचा। इस बीच ट्रेन में बैठे लोग उमस भरी गर्मी में काफी परेशान दिखे। जबकि जाम में फंसे लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रेन के बीच सड़क में बने फाटक पर रुकने की सूचना वायरल होने से कई बड़ी छोटी गाड़ियों ने अपना रुट भरमाड़ से रैहन होते हुए बदल लिया। वहीं छोटी गाड़ियों व दोपहिया वाहन चालकों ने भरमाड़- कन्याट- हरनोटा से होते हुए अपने गंतव्य का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed