फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Traffic arrangement of Kotwali market handed over to a police employee

Kangra News: एक पुलिस कर्मचारी के हवाले कोतवाली बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था

Sat, 13 Apr 2024 03:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangement of Kotwali market handed over to a police employee
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के कोतवाली बाजार की तंग और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। यहां पर जहां टैक्सियों की स्पीड पर कोई नियंत्रण नहीं है, वहीं निजी वाहन भी तेज रफ्तार के साथ सड़क पर दौड़ते हुए नजर आते हैं। पूरे कोतवाली बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था मात्र एक पुलिस कर्मचारी के हवाले छोड़ रखी गई है।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज की ओर से जाने वाले टैक्सी ऑपरेटर कहीं सवारी को देखकर वाहन को खड़ा कर देते हैं। इसके अलावा खड़ी उतराई पर कई वाहन न्यूट्रल ही दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। अभी हाल ही में कोतवाली बाजार में एक बुलेट मोटरसाइकिल भी तेज रफ्तार और न्यूट्रल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। कोतवाली बाजार में वाहनों के हुजूम को देखते हुए कुछ समय पहले मैक्लोडगंज जाने वाले वाहनों के लिए वनवे व्यवस्था को शुरू किया गया था लेकिन व्यापार मंडल के विरोध के चलते इसे बंद कर दिया गया। कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक पर तीन तरफ से वाहन आते हैं, जिसके चलते यहां पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा यहां पर टैक्सियों सहित अन्य मालवाहक भी खड़े रहते हैं, जो जाम की समस्या को और गंभीर बनाते हैं। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर का कहना है कि जल्द इस समस्या को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed