फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourism will get wings with the arrival of HPTDC headquarters in Dharamshala.

Kangra News: एचपीटीडीसी मुख्यालय धर्मशाला आने से पर्यटन को लगेंगे पंख

Fri, 02 May 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 02 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tourism will get wings with the arrival of HPTDC headquarters in Dharamshala.
शमशेर नैहरिया
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम मुख्यालय के धर्मशाला शिफ्ट होने से जिला कांगड़ा की पर्यटन राजधानी की सीएम की घोषणा साकार होगी। इससे पर्यटन राजधानी बनाने के लिए कांगड़ा में चली विभिन्न परियोजनाओं को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा किराए के भवन में चल रहे कार्यालय के धर्मशाला में खाली पड़े सरकारी भवनों में शिफ्ट होने से सरकार पर आर्थिक बोझ भी कम होगा। बुधवार को निगम की बीओडी में लिए गए इस निर्णय का होटल कारोबारियों ने भी स्वागत किया है। साथ ही कहा है कि सीएम की ओर से कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा में यह अहम कदम है।
विज्ञापन

बाक्स:

प्रदेश पर्यटन विकास निगम मुख्यालय धर्मशाला में शिफ्ट किया जाना एक अहम फैसला है। वैसे भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा की है, जिसमें निगम के मुख्यालय के धर्मशाला आने से कई परियोजनाओं के संचालन में आसानी होगी। इसके लिए शिमला के चक्करों से छुटकारा मिलेगा और जिला में चल रही परियोजनाओं की फीडबैक और आगामी निर्णय लेने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी, धर्मशाला
पर्यटन विकास निगम की बीओडी में अहम निर्णय लिया गया है। निगम के मुख्यालय के अलावा पर्यटक क्षेत्रों में फूड वैन के माध्यम से हिमाचल के पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध करवाया जाना और वाहनों के बोझ को कम करने के लिए चलाए जाने वाले वाहनों से पर्यटकों को ही सुविधा होगी। पिछले दो-तीन वर्षाें से इस मांग को सरकार के समक्ष उठाया जा रहा था, जिस पर अब मुहर लगी है। आने वाले समय में पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी।
-अश्वनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, धर्मशाला


-यह एक सराहनीय कदम है और पर्यटन राजधानी के तौर पर निगम के मुख्यालय को धर्मशाला लाना अहम निर्णय है। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी होगी। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने के साथ जिला में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को चलाने और इनमें सुधार को लेकर जल्द से जल्द कार्य हो सकेगा।

-दीपक जौड़ा, होटलियर धर्मशाला

-प्रदेश पर्यटन विकास निगम मुख्यालय को धर्मशाला शिफ्ट करना एक अच्छा निर्णय है। मुख्यालय धर्मशाला आने से एमडी, जीएम, एजीएम और अन्य स्टाफ भी यहां बैठेगा। इससे जिला में प्रस्तावित और चल रही पर्यटन परियोजनाओं को भी गति मिलने की उम्मीद है।
-शमशेर नैहरिया, होटलियर

शमशेर नैहरिया

शमशेर नैहरिया

शमशेर नैहरिया

शमशेर नैहरिया

शमशेर नैहरिया

शमशेर नैहरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed