{"_id":"5fa97f5e8ebc3e9bac5f0226","slug":"tourisam-kangra-news-sml351065075","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन को पूर्णतया उद्योग का दर्जा दें सरकार: रविंद्र शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन को पूर्णतया उद्योग का दर्जा दें सरकार: रविंद्र शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास एसोसिएशन (एचपीटीडीए) ने पर्यटन को पूर्णतया उद्योग का दर्जा देने की मांग उठाई। एसोसिएशन की गोपालपुर में हुई बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया और पर्यटन व्यवसाय को पटरी पर लाने के लिए मंथन किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन पर्यटन विकास को लेकर वचनबद्ध है और प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कार्य करेगी। उन्होंने पर्यटन को पूर्ण उद्योग का दर्जा देने की भी सरकार से मांग की, जिससे इस व्यवसाय में निवेशकों को आकर्षित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार से संपर्क कर पर्यटन को बढ़ावा देने व विकास को लेकर उनकी एसोसिएशन सुझाव देगी। जिला स्तर पर केंद्र बनाकर पर्यटन से संबंधित विषयों को प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की प्रदेश में पर्यटन हब की संभावनाओं को देखते हुए इसे पर्यटन उद्योग का दर्जा दिया जाए। रविंद्र शर्मा ने कहा कि एचपीटीडीए एक स्वतंत्र एसोसिएशन है और पूरे प्रदेश के पर्यटन व होटल उद्योग को पटरी पर लाने के लिए चिंतन करेगी।
इस मौके पर एसोसिशन के प्रदेश महासचिव विजय शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश गौतम, प्रदेश कार्यालय सचिव सचिन शर्मा, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता राजेंद्र घोघरा, अजय सिंह मनकोटिया, राघव गुलेरिया, रवि ठाकुर, हितेश शर्मा, मयूर सूद, सतीश अबरोल आदि उपस्थित रहे।