फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Today effigies of Ravana, Meghnad and Kumbhakarna will be burnt in Dharamshala.

Kangra News: आज धर्मशाला में जलेंगे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले

Fri, 11 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Today effigies of Ravana, Meghnad and Kumbhakarna will be burnt in Dharamshala.
सांस्कृतिक संध्या का भी किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन

धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रहे कांगड़ा वैली कार्निवल के साथ-साथ शुक्रवार को ऐतिहासिक दशहरा उत्सव के पहले दिन लंका और अक्षय कुमार के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान हनुमान ने पहले रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध किया और उसके बाद लंका को अपनी पूंछ में लगी आग से जला दिया। पुलिस मैदान में अक्षय कुमार का 30 फुट का पुतला जलाया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। हरियाणा से पुतला बनाने वाले कारीगर रवि ने बताया कि दशहरा के लिए 55 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। इसके अलावा कुंभकर्ण और मेघनाद का 50 फुट ऊंचा पुतला बनाया जाएगा। पुतला दहन के बाद मैदान में आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। शनिवार को असत्य पर सत्य की जीत का महोत्सव दशहरा मनाया जाएगा। शाम के समय मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। शनिवार को कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रमुख शासन सचिव प्रबोद सक्सेना मौजूद रहेंगे। सांस्कृतिक संध्या की भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed