फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tired of Congress policies, 16 families joined BJP: Trilok

कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर 16 परिवार भाजपा में शामिल : त्रिलोक

Wed, 07 Jan 2026 09:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 07 Jan 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
Tired of Congress policies, 16 families joined BJP: Trilok
भाजपा में शामिल लोग पालमपुर में त्रिलोक कपूर के साथ। -स्रोत : पार्टी
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के राजपुर क्षेत्र से 16 परिवारों ने भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय पालमपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने इन परिवारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर भाजपा की ओर से यह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिन का विशेष तोहफा है ।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिलोक कपूर ने दावा किया कि कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर यह परिवार भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने वालों में राजपुर क्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी व पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रधान किरण धीमान सहित 15 अन्य परिवार शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कपूर ने कहा कि पालमपुर को नगर निगम का दर्जा देना एक साहसिक कदम था। महज 3000 की आबादी वाले क्षेत्र में पंचायतों को जोड़कर 40 हजार की जनसंख्या की शर्त पूरी की गई, जिससे आज विकास के लिए करोड़ों रुपये मिल रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के 70 साल बाद पालमपुर को अपना पहला विकासखंड कार्यालय जयराम ठाकुर की सरकार ने ही दिया, जिससे जनता की वर्षों पुरानी पीड़ा दूर हुई। त्रिलोक कपूर ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने ही सबसे पहले जयराम ठाकुर के समक्ष पालमपुर नगर निगम की मांग पुरजोर तरीके से रखी थी।

इस अवसर पर शहरी मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश राणु, हरीश बलिया, अशोक राणा, किसान मोर्चा सचिव संजय कपूर, मिलाप धीमान और पूर्व डिप्टी मेयर अनीश नाग सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed