फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tiranga Yatra taken out in Dehra, paid tribute to the valor of the army

Kangra News: देहरा में निकाली तिरंगा यात्रा, सेना के शौर्य को किया नमन

Tue, 20 May 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 20 May 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in Dehra, paid tribute to the valor of the army
देहरा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। -संवाद
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के अदम्य साहस को सम्मानित करने के लिए सोमवार को देहरा शहर में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय खट्टा और भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर एक ऐतिहासिक कार्रवाई की है। यह भारत के हर नागरिक के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा का नहीं, हर भारतीय का राष्ट्रप्रेम से जुड़ा अभियान है, जो एकता और शौर्य का प्रतीक है। यह आजादी के बाद पहली बार हुआ है जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के करीब 100 किमी अंदर घुसकर जवाबी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हालांकि, इस तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक होशियार सिंह, भाजपा प्रदेश सचिव सुमित शर्मा और ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनय चौधरी के पहुंचने की घोषणा के बावजूद उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष अविनाश धीमान, शिवेंद्र सैना, राजेंद्र चौहान, अभिषेक पाधा, रविंद्र चंबियाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed