फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three ward members of Sanaura Panchayat resigned

काम देने में भेदभाव का आरोप लगाकर चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफ़ा

Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three ward members of Sanaura Panchayat resigned
गगल (कांगड़ा)। पंचायत सनौरा के तीन वार्ड सदस्यों ने पंचायत प्रधान और उपप्रधान पर काम देने में भेदभाव का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है। पंचायत सनौरा के वार्ड दो, तीन तथा चार के वार्ड सदस्यों ने शनिवार को अपने पदों से इस्तीफे दे दिए।
विज्ञापन

पंचायत के सचिव विशाल सिंह को सौंपे संयुक्त त्यागपत्र में वार्ड सदस्य महेंद्र सिंह, अनिल कुमार तथा रमना देवी ने पंचायत की प्रधान सुनीता देवी तथा उपप्रधान रजनीश पर काम आदि देने में भेदभाव का आरोप लगाया है। अनिल कुमार ने बताया कि डेढ़ साल में उनके वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया गया। अभी कुछ समय पहले 35,000 रुपये का डंगा लगाने का काम आवंटित किया गया था, उसका भी पंचायत ने बाद में गलत भुगतान कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अभी सबसे ज्यादा काम सिर्फ वार्ड नंबर पांच में ही हो रहे हैं, क्योंकि वहां प्रधान और उपप्रधान खुद ही काम करवा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान और उपप्रधान के इस तरह के रवैये से मनरेगा के मजदूर भी काम न मिलने से परेशान हो रहे हैं। इस्तीफा देने वाले वार्ड सदस्यों ने बताया कि इस बारे में कई बार पंचायत प्रधान, उपप्रधान और सचिव से बात करने की भी कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इसलिए मजबूर होकर उन्हें इस्तीफा देने का कड़ा कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें काम करने के लिए चुना है। ऐसे में पिछले डेढ़ वर्ष से काम न करवा पाने के कारण हमारा इस पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पंचायत सचिव विशाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में 21 मार्च को पंचायत की बैठक बुलाई गई है। वहीं, पंचायत की प्रधान सुनीता देवी और उपप्रधान रजनीश ने कहा कि उन्हें इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed