फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   three hundred medicine free

धर्मशाला अस्पताल में अब 300 दवाइयां मुफ्त

Sun, 07 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Sun, 07 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें  ओपीडी में चेकअप करवाने के बाद मुफ्त दवाइयां मिलेंगी।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन डिस्पेंसरी में मिलने वाली 56 मुफ्त दवाइयों की जगह पर अब 300 दवाइयां मुफ्त मुहैया करवाएगा। ऐसे में 300 दवाइयां मुफ्त मुहैया करवाने वाला प्रदेश का पहला अस्पताल होगा। पर्ची पर लिखी अधिकांश दवाइयां अस्पताल की डिस्पेंसरी से ही मिल जाने से मरीजों को इलाज पर अब अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


यही नहीं, अस्पताल की इस पहल से गरीब मरीजों के साथ-साथ मध्यम वर्ग और अमीर वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी।
पहले मरीजों को ओपीडी में चेकअप के बाद पर्ची पर लिखी अधिकतर दवाइयां मेडिकल स्टोरों से लेनी पड़ती थीं। गरीब मरीज महंगी दवाइयां नहीं खरीद पाते थे।

ऐसे में मर्ज कम होने के बजाए बढ़ जाता था। अगले महीने से अस्पताल प्रशासन इस योजना पर अमल शुरू करेगा। इससे मरीजों का इलाज मुफ्त ही अस्पताल में हो जाएगा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि अस्पताल से 300 दवाइयां मुफ्त मुहैया करवाई जाएंगी। अब पर्ची पर लिखी गई तमाम दवाइयां अस्पताल की डिस्पेंसरी से ही मिल जाएंगी। इससे मरीजों को इलाज करवाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज 1200 तक की ओपीडी
अस्पताल में हर रोज चेकअप करवाने के लिए एक हजार से 12 के करीब मरीज पहुुंचते हैं। मरीजों को दवाइयां अस्पताल से ही मिल जाने से मरीजों को अतिरिक्त धन नहीं खर्च करना पड़ेेगा।

उपचाराधीन मरीजों को भी मिलेगा लाभ
अस्पताल के चारों वार्डों में दो सौ के करीब मरीज उपचाराधीन चलते हैं। इन मरीजों को भी चेकअप के बाद अस्पताल की डिस्सेंसरी से ही दवाइयां मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed