फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three accused of burglary in ATM arrested, there was a plan to go on a trip with the stolen money

Kangra News: एटीएम में सेंधमारी के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पैसों से घूमने जाने का था प्लान

Fri, 19 Jul 2024 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 19 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Three accused of burglary in ATM arrested, there was a plan to go on a trip with the stolen money
कांगड़ा। शहर में एक बैंक की एटीएम में चोरी के प्रयास का मामला कांगड़ा पुलिस ने सुलझा लिया है। इसमें पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मटौर के नजदीकी गांव कोहाला के रहने वाले तीन आरोपी युवकों ने एटीएम में चोरी का प्लान बनाया और वे चोरी के पैसों का हिस्सा बांटकर घूमने जाने वाले थे। हैरानी की बात यह है कि इन आरोपी युवकों की उम्र 19, 24 और 26 साल है।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस और लोग हैरान हैं कि इतने बड़े जुर्म का आरोपी युवकों ने कैसे प्लान बना लिया, जिसकी उनके परिजनों को भी भनक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार नेहरू चौक पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की एटीएम से चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी युवकों में एक युवक पेंटर है जबकि दो अन्य बेरोजगार हैं। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि 12 जुलाई की रात करीब दो बजे आरोपियों ने चोरी का प्रयास किया था, लेकिन वे कोई पैसा नहीं लूट सके। मशीन में अलार्म बजने के बाद वह भाग निकले थे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी और इसमें शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

कांगड़ा थाना की पुलिस टीम ने मशक्कत के बाद इस वारदात में शामिल तीनों को पकड़ लिया है। तीनों की पहचान 24 वर्षीय अक्षय, 26 वर्षीय साहिल और 19 वर्षीय निखिल के रूप में की गई है। सभी आरोपी कांगड़ा के कोहाला गांव के रहने वाले हैं। अक्षय पेशे से पेंटर हैं और बाकी दोनों बेरोजगार हैं। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed