फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   This time the effect of yellow rust on wheat crop is less

Kangra News: इस बार गेहूं की फसल पर पीले रतुआ का प्रभाव कम

Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
This time the effect of yellow rust on wheat crop is less
धर्मशाला। किसानों की ओर से बिजी गई गेहूं की फसल में इस बार पीले रतुआ का कम प्रभाव पड़ा है। इस बार मौसम में बदलाव और बारिश कम होने के चलते गेहूं की फसलों में रतुआ नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

गेहूं की फसलों में पीला रतुआ बारिश होने के बाद जमीन में होने वाली नमी के चलते पाया जाता है, लेकिन इस बार जमीन में नमी न होने के कारण गेहूं की फसलों का पीले रतुआ से बचाव हो गया है। हालांकि, कृषि विभाग ने फसलों को रतुआ से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए समय-समय पर निदान टीमें भी गठित कर दी थीं, जो किसानों के खेतों में पहुंच कर समय पर जांच कर रही थीं।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से हिमाचल के पांच जिलाें में गेहूं की पैदावार का 224 हजार हेक्टेयर पर 429 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। जिला कांगड़ा में विभाग ने 92 हजार हेक्टेयर भूमि पर 176.88 हजार मीट्रिक टन और चंबा के 17 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 32.47 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा है। वहीं, जिला हमीरपुर की 28 हजार हेक्टेयर भूमि पर 53.48 हजार मीट्रिक टन, मंडी के 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 114.60 मीट्रिक टन, ऊना के 27 हजार हेक्टेयर में 51.57 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स:

जिला में गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो गई है। जल्द ही प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में इस बार कितनी पैदावार हुई है, उसका आंकड़ा इकट्ठा कर लिया जाएगा। इस उत्तरी क्षेत्र में 224 हजार हेक्टेयर पर 429 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है।
-राहुल कटोच, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग, उत्तरी क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed