फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Third eye will keep an eye on Dharamshala to Khaniyara route

Kangra News: धर्मशाला से खनियारा मार्ग पर नजर रखेगी तीसरी आंख

Fri, 10 Jan 2025 01:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Third eye will keep an eye on Dharamshala to Khaniyara route
धर्मशाला। अब जिला मुख्यालय धर्मशाला से नगर निगम के वार्ड 15 खनियारा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत इस मार्ग पर करीब पांच मुख्य चौराहों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी स्थापित किए जा रहे हैं। तीन चौराहों पर सीसीटीवी स्थापित कर दिए गए हैं, जबकि शेष दो जगहों पर काम चल रहा है। एक दो दिन में इन दो जगहों पर भी सीसीटीवी स्थापित हो जाएंगे।
विज्ञापन

धर्मशाला से खनियारा मार्ग पर नगर निगम के तीन वार्ड कवर होते हैं। सीसीटीवी लगने से इन क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। सीसीटीवी की स्थापना से पुलिस और नगर निगम क्षेत्र के बाशिंदों को काफी फायदा होगा। पुलिस को इन क्षेत्रों में गश्त की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इन क्षेत्रों में जो भी आपराधिक वारदातें होंगी, उसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आसानी से निपटाया जा सकेगा। इसके साथ ही हिट एंड रन के मामले, बिना हेलमेट और ओवर स्पीड के मामलों को भी निपटाने में मदद मिलेगी। नगर निगम क्षेत्र में अगर कोई व्यक्ति हत्या, चोरी या लूट जैसी वारदातों को अंजाम देता है तो इस मार्ग पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी तक पहुंचना आसान हो सकेगा। स्मार्ट सिटी और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से सीसीटीवी स्थापित कर रहा है। हालांकि इसके लिए बजट का प्रावधान स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी से पुलिस विभाग को सीसीटीवी कैमरों के लिए बजट मिला है। इस बजट से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जनवरी के अंत तक सभी सीसीटीवी कैमरे काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed