{"_id":"616c6c7c787ab11e9a2fd0f6","slug":"thieves-stole-the-batteries-of-four-tippers-by-locking-the-watchman-in-the-room-kangra-news-sml38751754","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलांगडी में स्टोन क्रशर से चार टिपरो की बैटरियां उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलांगडी में स्टोन क्रशर से चार टिपरो की बैटरियां उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के अंतर्गत शनिवार रात चोरों ने कई वारदातों का अंजाम देकर दहशत फैला दी। पहली घटना में चोरों ने गांव सलांगड़ी में एक स्टोन क्रशर के चौकीदार को कमरे में बंद कर यहां खड़े चार टिपरों की बैटरियां चुरा लीं। स्टोन क्रशर के जनरेटर को भी उड़ा ले गए।
चौकीदार विशन दास ने बताया कि चोरों ने उसके कमरे को बाहर से बंद कर दिया और बाद में वह कमरे की जाली तोड़कर बाहर निकला। क्रशर के मालिक वीपी शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
वहीं चोरों ने सलांगड़ी के साथ लगते गांव रछियालु में भी रिशु कुमार के खड़े टिपर की बैटरी चुराई और डीजल की टंकी का लॉक तोड़कर डीजल भी चुराया। उधर, तीसरी घटना में इसी रात चोरों ने सराह स्थित गोसदन में चार सोलर लाइटों की बैटरियां भी चुरा लीं। गगल पुलिस स्टेशन के प्रभारी शीशपाल ने बताया कि पुलिस हर पहलू से घटना की छानबीन कर रही है।