फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   They took an oath to make their panchayats Chitta free.

Kangra News: अपनी पंचायतों को चिट्टा मुक्त बनाने की दिलाई शपथ

Thu, 22 Jan 2026 02:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
They took an oath to make their panchayats Chitta free.
धर्मशाला। जिले में चिट्टे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन का रूप देते हुए बुधवार को जिले की 422 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया। इनमें पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को अपनी पंचायत को चिट्टा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। जिले में कुल 811 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से शेष 389 पंचायतों में वीरवार को चिट्टा मुक्त पंचायत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत बाघणी में पंचायत प्रधान सुरेश धीमान पप्पी की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर पंचायत को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ मिलकर लड़ने और युवाओं को इससे दूर रखने का भरोसा जताया। पंचायत प्रधान सुरेश पप्पी ने कहा कि चिट्टा मुक्त पंचायत बनाने की यह पहल निश्चित रूप से सफल होगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों को इस अभियान के लिए बधाई दी और चिट्टे के खिलाफ निरंतर जागरूकता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed