फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There will be no reduction in the development of Noorpur area: Dr. Rajeev

नूरपुर क्षेत्र के विकास में नहीं आएगी कोई कमी : डाॅ. राजीव

Fri, 24 Jan 2025 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 24 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
There will be no reduction in the development of Noorpur area: Dr. Rajeev
नूरपुर(कांगड़ा)। भाजपा मंडल नूरपुर की ओर से संविधान गौरव दिवस अभियान के तहत ग्राम पंचायत आघार और गेही-लगोड़ में कार्यक्रम हुआ। इसमें कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का विशेष रूप से शामिल हुए। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में वह विधायक के साथ मिल कर तेजी से विकास कार्यों को पूरा करेंगे। बतौर सांसद उनका यह प्रयास है कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की दृष्टि से कोई कमी न रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर नूरपुर क्षेत्र के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि वह अपनी विधायक निधि और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज सांसद निधि से विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। लोगों का विकास उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके विकास कार्यों को पूरा करने का भरोसा दिया। विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि मुख्यमंत्री को दिल बड़ा रखकर हर विधानसभा में एक समान विकास करवाना चाहिए। नूरपुर जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो विपक्ष का विधायक होता है, वो क्षेत्र 10 साल पीछे चला जाता है। इस तरह के बयान एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed