{"_id":"66a02d70be33f59b1b011c14","slug":"there-will-be-no-problem-in-relief-and-rescue-operations-kangra-got-a-budget-of-rs-1450-crore-kangra-news-c-95-1-ssml1008-140980-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राहत एवं बचाव कार्यों में नहीं आएगी परेशानी, कांगड़ा को मिला 14.50 करोड़ रुपये का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राहत एवं बचाव कार्यों में नहीं आएगी परेशानी, कांगड़ा को मिला 14.50 करोड़ रुपये का बजट
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में अब बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रदेश सरकार ने कांगड़ा के लिए बरसात के दिनों में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए 14.50 करोड़ रुपये अतिरिक्त बजट का प्रावधान कर दिया है। जिला प्रशासन के खजाने में यह राशि जमा भी करवा दी गई है, ताकि प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य समय पर शुरू किए जा सकें और प्रभावितों को उचित सहायता राशि उपलब्ध करवाई जा सके।
प्रदेश सरकार से प्राप्त बजट के अनुसार किसी भी हादसे में घायल व्यक्ति या मृतक के परिजनों को फौरी राहत प्रदान करने के लिए 7.25 करोड़ रुपये, आंशिक या पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिक को राहत राशि प्रदान करने के लिए पांच करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों को बहाल करने और जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को बहाल करने के लिए 2.25 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। प्रभावितों को तिरपाल और खाद्य सामग्री आदि उपलब्ध करने के लिए जिला प्रशासन ने बजट का विशेष प्रावधान किया है। इस बार जिस तरह से गर्मियों के मौसम में पहाड़ तपे थे, उसी तर्ज पर अब बरसात में पहाड़ों पर जमकर बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जिले में कई जगह पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिर रहा है। कई जगह बरसात के कारण सड़क किनारे डंगे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। नदी-नालों में पानी के तेज बहाव के कारण पेयजल योजनाओं को भी नुकसान पहुंच रहा है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सभी विभागों की निगरानी कर रहा है, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
बरसात के मौसम में अकसर नुकसान होता है, लेकिन जिला प्रशासन ने बरसात के मौसम से पूर्व ही जिला स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार, सभी विभागों के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में बैठकें की हैं। इन बैठकों के जरिये सभी अधिकारियों को बरसात के कारण बंद होने वाली सड़कों और जलशक्ति विभाग की योजनाओं को बहाल करने के बारे में निर्देश दिए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों की उचित व्यवस्था करने के बारे में कहा गया है। जिला और उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। प्रदेश सरकार से भी आपदा से निपटने के लिए 14.50 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध हुआ है।
विज्ञापन
-हेमराज बैरवा, उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला