{"_id":"6ae4a2f66436fea1f705c17c","slug":"there-will-be-an-accounting-of-families-income-debt-and-investments-kangra-news-c-399-dsl1018-546418-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: परिवारों की आय, कर्ज और निवेश का होगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: परिवारों की आय, कर्ज और निवेश का होगा हिसाब
विज्ञापन
कांगड़ा-चंबा में होगा रोजगार एवं बेरोजगारी की स्थिति पर सर्वेक्षण
धर्मशाला स्थित उप-क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी नवंबर में करेंगे फील्ड कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से नवंबर में कांगड़ा और चंबा जिलों में विभिन्न सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षणकिए जाएंगे। इसके तहत रोजगार, प्रवासन, घरेलू आय, ऋण, निवेश और असंगठित क्षेत्र के उद्यमों से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप क्षेत्रीय कार्यालय की सहायक निदेशक सिमरन ने दी।
उन्होंने बताया कि धर्मशाला स्थित उप क्षेत्रीय कार्यालय के प्रशिक्षित अधिकारी चयनित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सर्वेक्षण करेंगे। इनसे प्राप्त आंकड़े सरकारी नीतियों के निर्माण, विकास योजनाओं के मूल्यांकन और कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभाव का आकलन करने में मददगार होंगे।
आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार एवं बेरोजगारी की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके लिए 20 नमूना इकाइयां चयनित की गई हैं। इनमें कांगड़ा जिले के कलार कलां, समकेहड़, रिन, कोहला, बियारा, चौहट, तियोरा और तुल्ली तथा चंबा जिले के सगलोगा, खजवा, धार कोलियां और पंजसेई गांव शामिल हैं। इसके अलावा धर्मशाला, कांगड़ा, चंबा, बकलोह, चुआरी खास और डलहौजी छावनी के शहरी क्षेत्रों में भी सर्वेक्षण होगा।
विज्ञापन
प्रवासी सर्वेक्षण के तहत रोजगार, शिक्षा, विवाह और बेहतर जीवन परिस्थितियों के लिए होने वाले प्रवासन के कारणों तथा उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए कांगड़ा जिले के घुरकड़ी खास, टटेहल और रिजर्व जंगल मसरूर जुनी तथा चंबा जिले के बटारा गांव को मिलाकर चार नमूना इकाइयां चयनित की गई हैं।
राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के लिए कांगड़ा जिले के बंगोली निचली तथा चंबा जिले के चंद्रू और गोली गांवों का चयन किया गया है। इसके माध्यम से परिवारों की आय और जीवन परिस्थितियों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण, निवेश, भूमि स्वामित्व, कृषि और पशुधन की स्थिति का आकलन करने के लिए कांगड़ा जिले के जरपाल और बाग, चंबा जिले के चारी गांव तथा धर्मशाला के शहरी क्षेत्र को चुना गया है। वहीं, असंगठित क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण में विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवाओं से जुड़े उद्यमों की आर्थिक एवं रोजगार संबंधी स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके तहत रोजगार, वेतन, लाभ-हानि और बकाया ऋण से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसके लिए कांगड़ा जिले के नेरना गांव, चंबा जिले के शियुनवयी गांव तथा पालमपुर, जवाली और चंबा के शहरी क्षेत्रों को प्रस्तावित किया गया है।