फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There should be no loss in Dehra like in Dharamshala.

Kangra News: कहीं धर्मशाला की तरह देहरा में न हो जाए नुकसान

Tue, 18 Jun 2024 03:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Jun 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
There should be no loss in Dehra like in Dharamshala.
धर्मशाला। जो गलती कांग्रेस हाईकमान ने धर्मशाला उपचुनाव में की थी, उस गलती को अब देहरा विधानसभा उपचुनाव में भी दोहराया जा रहा है। टिकट आवंटन में देरी के चलते धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद प्रदेश के तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस्तीफा देने वाले तीनों निर्दलीय विधायकों को भाजपा समय पर अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ती जा रही है, लेकिन देहरा से अभी तक कांग्रेस अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने भी सोमवार दोपहर बाद हमीरपुर और नालागाढ़ से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन कांगड़ा जिला के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र देहरा से कांग्रेस का टिकट अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। यहां से पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा और हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर टिकट की दौड़ में शामिल हैं। दोनों ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खास सिपहसलारों में शामिल हैं, लेकिन देहरा विधानसभा क्षेत्र एक तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन से सटा है, दूसरा यहां से उनका ससुराल भी है। टिकट देरी का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि यहां से निर्दलीय विधायक रहे होशियार सिंह लगातार दो बार चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं और उनकी निर्वाचन क्षेत्र में अच्छी पैठ है। मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं कि होशियार सिंह को पराजित करना में सबसे अधिक सक्षम नरदेव कंवर हैं या डॉ. राजेश। यहां से कांग्रेस हाईकमान तीसरे विकल्प पर भी विचार कर रही है, लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस टिकट आवंटन में जितना देरी करेगी, उससे कांग्रेस प्रत्याशी को आने वाले समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। डॉ. राजेश और नरदेव कंवर दोनों ही यहां से मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को भी चुनाव लड़ने का त्योता दे चुके हैं। देखना दिलचस्प है कि कांग्रेस अब देहरा से किसे चुनाव मैदान में उतारती है।
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान और मुख्यमंत्री देहरा में जिसे भी टिकट देंगे, उसकी जीत के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री लगातार देहरा की जनता से संपर्क में हैं और जल्द ही यहां से प्रत्याशी का चयन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पुष्पेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed