फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is still confusion over compensation for people living on government land

Kangra News: एयरपोर्ट विस्तारकरण... सरकारी भूमि पर बसे लोगों के मुआवजे पर अभी असमंजस

Mon, 25 Nov 2024 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 Nov 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
There is still confusion over compensation for people living on government land
धर्मशाला। गगल हवाई अड्डा के विस्तारीकरण के मामले में सरकारी भूमि पर बसे लोगों को लेकर प्रदेश सरकार अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई है। जहां विस्तारीकरण के प्रभावित क्षेत्रों के लिए लोगों को मुआवजा राशि आवंटित की जा रही है, वहीं सरकारी (शामलात) भूमि पर बसे लोगों के लिए मुआवजा प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। क्योंकि इसे प्रदेश सरकार की अधिसूचना के बाद ही लागू किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गगल हवाई अड्डे के विस्तार से प्रभावित क्षेत्रों में जुगेहड़, सनौरा, भडौत, भेडी, कियोडी, सनौरा, ढुगियारी के निवासियों में 300 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का वितरण शुरू हो गया है। जिला प्रशासन पहले चरण में 34 करोड़ रुपये की राशि प्रभावितों में बांट चुकी है, जबकि सोमवार से दूसरी किस्त के रूप में 126 करोड़ रुपये वितरित किए जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसमें रछियालू मुहाल से मुआवजा वितरण की प्रक्रिया आरंभ होगी।
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत 14 गांवों की 147.7587 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हो रही है। इसमें 25.1064 हेक्टेयर सरकारी भूमि भी शामिल है। इस सरकारी भूमि पर कुछ लोगों के आवासीय और व्यवसायिक भवन भी बने हुए हैं। इन भवनों के मालिकों के लिए मुआवजा देने की बात तो सरकार ने कही है, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई स्पष्ट अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कांगड़ा, इशांत जसवाल ने बताया कि सरकारी भूमि पर बने भवनों के मुआवजे के लिए राज्य सरकार की अधिसूचना का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही यह अधिसूचना जारी होगी, मुआवजा प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed