फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is no shortage of oxygen in the district

जिला कांगड़ा में ऑक्सीजन की नहीं कोई कमी

Sat, 01 May 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
There is no shortage of oxygen in the district
धर्मशाला। जिले के किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। इसके अलावा बद्दी से ऑक्सीजन की नियमित सप्लाई शनिवार से शुरू हो गई है। जिलाधीश कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि पालमपुर की एक एंटरप्राइजेज को लिक्विड ऑक्सीजन के भंडारण के लिए प्राधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

बद्दी से शनिवार को आठ मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई यहां पहुंचाई गई है। यहां से कॉविड-19 के इलाज के लिए प्राधिकृत सरकारी और निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बद्दी से पालमपुर के लिए हर दूसरे दिन पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मंडी के मांडव आइनॉक्स से जोनल अस्पताल धर्मशाला के लिए और बद्दी से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिला प्रशासन कोविड-19 से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और ऑक्सीजन की सप्लाई को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए धर्मशाला के जिला परिषद हाल में ऑक्सीजन सिलिंडर का गोदाम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि कोविड-19 के रोगियों को स्वास्थ्य मापदंडों के आधार पर ऑक्सीजन की मात्रा सुनिश्चित की जा रही है और जिले के लोग ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर भ्रांतियों से दूर रहें। कांगड़ा जिले में कोविड से निपटने के लिए कोविड अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में बेड क्षमता में बढ़ोतरी की गई है । अब तक जिले में कोविड के लिए 665 बेड की क्षमता है, जबकि 29 अप्रैल तक 323 कोविड रोगी अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि जोनल अस्पताल धर्मशाला में 175, मेडिकल कॉलेज टांडा में 120, पालमपुर विवेकानंद अस्पताल में 35, सिटी केयर गगल में 50, सूर्या अस्पताल रैहन में 20, बालाजी अस्पताल में 40, सिटी अस्पताल मटौर में 25, पपरोला आयुर्वेदिक कॉलेज में 100, जबकि मिलिट्री अस्पताल योल तथा पालमपुर में 100 के करीब बेड की व्यवस्था कोविड पॉजिटिव रोगियों के लिए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed