फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is no regular bus running from Dharamshala to Chamba via Chadi.

Kangra News: धर्मशाला से चंबा वाया चड़ी नियमित नहीं चल रही बस

Mon, 04 May 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 04 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
There is no regular bus running from Dharamshala to Chamba via Chadi.
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की धर्मशाला से चंबा (फटाहर) वाया चड़ी-घरोह चलने वाली बस पिछले कुछ दिनों से स्थायी रूप से नहीं चल रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह रूट स्थानीय ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा माना जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों अमर सिंह, प्रभात कुमार, पवन कुमार, अमित कुमार, सरवण, रजत, परवेश कुमार और अनिल आदि का कहना है कि बस सेवा नियमित न होने के कारण उन्हें अस्पताल, बाजार और स्कूल-कॉलेज जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार एचआरटीसी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई थी कि इस रूट पर स्थायी रूप से बस चलाई जाए ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर बस सेवा शीघ्र शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकि खराबी के चलते इस रूट पर लगभग एक सप्ताह निगम की बस नहीं चली। मौजूदा समय में इस रूट पर निगम की बस लगातार चली हुई है।
-विनोद चंदेल, प्रभारी, बस अड्डा धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed