फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is no one to teach English and Hindi in Haripur College

Kangra News: हरिपुर कॉलेज में अंग्रेजी और हिंदी पढ़ाने वाला कोई नहीं

Wed, 26 Jun 2024 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
There is no one to teach English and Hindi in Haripur College
चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (गुलेर
हरिपुर (कांगड़ा)। देहरा विधानसभा क्षेत्र के चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (गुलेर) कॉलेज में अंग्रेजी और हिंदी पढ़ाने वाला ही कोई नहीं है। कॉलेज में इस वक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ और नॉन टीचिंग स्टाफ के 13 पद खाली हैं।असिस्टेंट प्रोफेसर में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिक शास्त्र, फिजिकल एजुकेशन, जियोग्राफी, म्यूजिक, फिलॉस्फी और तबला वादक के पद खाली हैं। नॉन टीचिंग स्टाफ की बात करें तो सुपरिटेंडेंट-ग्रेड दो का एक, सीनियर असिस्टेंट का एक, क्लर्क के दो, लाइब्रेरियन का एक, लाइब्रेरी अटेंडेंट का एक, एलए के तीन, स्टोर कीपर, माली का एक-एक और स्वीपर के दो पद खाली हैं।
विज्ञापन

हरिपुर कॉलेज के निर्माण स्थल पर पहले से सवाल उठते आए हैं। कॉलेज भवन का निर्माण हरिपुर बाजार से काफी दूर जंगल की तरफ संतोषी माता मंदिर की पहाड़ी के साथ किया गया है। यह क्षेत्र काफी सुनसान है। बाजार से विद्यार्थियों को पैदल कॉलेज जाना पड़ता है। क्योंकि बाजार से कॉलेज तक जाने के लिए यातायात का कोई साधन नहीं है। बीच में रास्ता भी सुनसान है। ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। उधर, हरिपुर कॉलेज के प्रिंसिपल अश्वनी पराशर का कहना है कि समय-समय पर निदेशक हायर एजुकेशन को खाली पदों के बारे अवगत करवाया जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed