फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is no dearth of talent among the differently-abled, only encouragement is needed: DC

दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए चलाई जा रही अनेक योजनाएं: डीसी

Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
There is no dearth of talent among the differently-abled, only encouragement is needed: DC
:ैजनाथ में वर्श्व दिव्यांगता दिवस पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा के नि:शुल्क मेडिकल दिव्यांगत - फोटो : Kangra
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं का प्रभावी तरीके से कार्यान्वयन किया जा रहा है, ताकि वे सम्मान एवं प्रतिष्ठा के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन

दिव्यांगों ने हर क्षेत्र, खासकर खेलों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। दिव्यांगजनों में प्रतिभा की कमी नहीं है, इन्हें सिर्फ प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने शुक्रवार को विश्व दिव्यांगता दिवस पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की ओर से बैजनाथ के बचत भवन सभागार में आयोजित निशुल्क मेडिकल दिव्यांगता शिविर में बतौर मुख्यातिथि संबोधित किया। उपायुक्त ने कहा कि शिविर में जिन जरूरतमंद दिव्यांग पात्र व्यक्तियों को अभी तक पेंशन, बस पास और सहायता उपकरण की सुविधा नहीं मिली है, वे इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। इस शिविर में करीब 250 लोग उपस्थिति रहे। उन्होंने शिविर में उपस्थित 25 दिव्यांगजनोें को सहायक उपकरण वितरित किए। इसमें एक को व्हीलचेयर, छह को श्रवण यंत्र, एक को स्मार्ट केन और तीन को एमआर किट प्रदान की गई। जो पात्र लोग 19 और 20 सितंबर को शिविर में किसी कारण से नहीं आ सके थे वे इस शिविर में आकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने बिनवा पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बच्चों को चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सेहजल, द्वितीय स्थान पर शालिनी और तृतीय स्थान पर मृदुला रही। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा, तहसीलदार बैजनाथ भावना वर्मा, नायब तहसीलदार विजय शर्मा, बीएमओ महाकाल रमेश, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी धर्मशाला ओपी शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी सरूप ठाकुर, प्रवीन डोगरा, विजय दीक्षित, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. इंदु बाला, डॉ. राज राणा, डॉ. अक्षय शर्मा, पूर्व प्रधान सजय भाटिया, संजय कुमार, चमन धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed