फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   There is an X-ray machine in Jawali hospital, but facilities are far away

Kangra News: जवाली अस्पताल में एक्सरे मशीन है, सुविधा कोसों दूर

Fri, 06 Jun 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 06 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
There is an X-ray machine in Jawali hospital, but facilities are far away
जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा जवाली के अधीन पांच दर्जन पंचायतों वाले सिविल अस्पताल जवाली में एक्सरे मशीन तो उपलब्ध है, लेकिन मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। एक्सरे करवाने के लिए मरीजों को निजी लैबों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और दोगुनी कीमत देनी पड़ रही है। चार साल से सरकार और स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में रेडियोग्राफर की नियुक्ति नहीं करवा पाए हैं। लोगों ने कहा कि अगर सुविधा ही नहीं देनी है तो फिर इतना बड़ा भवन बनाने की जरूरत ही क्या है। लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने जवाली का दौरा किया था तो उनको इस समस्या से अवगत करवाया गया था, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिल पाया। लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार से मांग की है कि सिविल अस्पताल जवाली में रेडियोग्राफर की नियुक्ति करवाई जाए ताकि मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल जवाली में कोरोना काल में एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई थी। आज तक सरकार और स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में रेडियोग्राफर की नियुक्ति नहीं करवा पाए।
विज्ञापन


राकेश धीमान, निवासी नगर पंचायत जवाली वार्ड पांच



एक्सरे करवाने के लिए मरीजों को निजी लैबों के चक्कर काटने पड़ते हैं और दोगुनी कीमत चुकाकर एक्सरे करवाना पड़ता है।

-राजिंन्द्र राजू, समकेहड़ पंचायत





सिविल अस्पताल जवाली में रेडियोग्राफर की जल्द नियुक्ति करवाई जाए, ताकि मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए भटकना न पड़े।

- राम कुमार, जवाली के सेवानिर्वित




मंत्री चंद्र कुमार की सरकार में कोई सुन नहीं रहा है या फिर मंत्री को जनता की कोई परवाह नहीं है। यही कारण है कि सिविल अस्पताल जवाली में रेडियोग्राफर की नियुक्ति नहीं हो पाई है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता को हर चिकित्सा सुविधा मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय गुलेरिया, भाजपा नेता





रेफियोग्राफर की नियुक्ति बारे विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया है। उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सिविल अस्पताल जवाली में रेडियोग्राफर की नियुक्ति होगी। ्र
-डॉ. ईशान मोहम्मद, एसएमओ जवाली

सिविल अस्पताल जवाली में जल्द ही रेडियोग्राफर की नियुक्ति होगी। लोगों को एक्सरे की सुविधा मिलेगी।

-चंद्र कुमार, कृषि एवं बागवानी मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed