फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The youth showed enthusiasm to elect the village government.

Kangra News: युवाओं में गांव की सरकार चुनने के लिए दिखा जोश

Fri, 29 May 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The youth showed enthusiasm to elect the village government.
प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।
हमीरपुर। पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे मतदान केंद्र खुलने से पहले ही युवाओं की लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन

हाथों में वोटर स्लिप और चेहरों पर उत्साह के साथ युवाओं ने अपने गांव के विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान किया।
मतदान केंद्रों के बाहर युवा मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा था। मतदान के बाद कई युवाओं ने अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं और सोशल मीडिया पर उन्हें साझा कर अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

युवा मतदाता अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। जिले की 82 पंचायतों के सभी 466 बूथों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

पहले गांव के चुनाव को लोग उतनी गंभीरता से नहीं लेते थे, लेकिन अब युवा समझ चुके हैं कि पंचायत ही गांव के विकास की नींव होती है। विकास को ध्यान में रखकर मतदान किया है। -प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान

पहली बार वोट डालने का अनुभव बेहद खास रहा। जब उंगली पर स्याही लगी तो लगा कि अब मैं भी गांव के भविष्य का हिस्सा हूं। पंचायत में ऐसे प्रतिनिधि आएं जो युवाओं और महिलाओं के लिए काम करें। -क्षितिज, निवासी झनिक्कर

वर्तमान में पंचायत के गांवों में खेल सुविधाओं और लाइब्रेरी की जरूरत है। हमने ऐसे उम्मीदवार को वोट दिया, जो युवाओं की समस्याओं को समझता हो। पंचायतें मजबूत होंगी तो गांव आगे बढ़ेंगे। -ईशिता चौहान, निवासी परोल

पहली बार अपने माता-पिता के साथ मतदान किया। परिवार में हमेशा मतदान को लेकर जागरूकता रही है और इसी कारण मैं भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं हूं। -अंशुल मैहर, निवासी चकमोह

वर्तमान में शहर से लेकर गांवों तक नशा एक गंभीर बीमारी बनी हुई है। पंचायत चुनाव में जीते हुए जनप्रतिनिधियों को इसके निवारण के लिए कार्य करना चाहिए। -वंशुल शर्मा, निवासी चकमोह

ग्रामीण स्तर पर अक्सर लोगों को छोटी-छोटी समस्याएं होती हैं। वोट ऐसे जनप्रतिनिधि को दिया है, जो कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करे। -सरगम पठानिया, निवासी भगेटू

पहली बार मतदान कर गर्व महसूस हुआ। हमें ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो गांव में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा दे, ताकि युवाओं को बाहर न जाना पड़े। -गरिमा, निवासी जाहू कलां सुलगवान

पहली बार मतदान किया है। चुनाव में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को पंचायत के विकास में कार्य करवाना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। -वंशिका, निवासी समीरपुर

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

प्रियंका, निवासी जाहू कलां सुलगवान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article