फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The youth of Punjab got washed away in the Beas river

कालेश्वर में शराब पी रहे युवक ने ब्यास में लगाई छलांग, तालाश जारी

Fri, 27 Aug 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The youth of Punjab got washed away in the Beas river
परागपुर (कांगड़ा)। कालेश्वर में ब्यास नदी के तेज बहाव में शुक्रवार को फगवाड़ा का युवक बह गया। रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालेश्वर के जिस स्थान पर अंतिम संस्कार करते हैं, उसके समीप सीढ़ियों के पास पंजाब से घूमने आए पांच युवक शुक्रवार शाम चार बजे के करीब शराब पी रहे थे। अचानक साहिल उर्फ बबलू (30) पुत्र राकेश पंडी निवासी फगवाड़ा, पंजाब ने नहाने के लिए ब्यास नदी में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह बह गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना तत्काल रक्कड़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी लाल व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रात तक पुलिस ने युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया और स्थानीय लोगों का सहयोग भी लिया। लेकिन रात होने की वजह से उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसएचओ चिरंजी लाल ने लोगों से अपील की है कि वह धार्मिक स्थल में शराब का सेवन न करें और नदी के बहाव से दूर ही रहें, क्योंकि पानी का जलस्तर आजकल काफी बढ़ा हुआ है। वहीं डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाए हुए है। अन्य पुलिस थानों को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने उसके साथियों विकास पुत्र राजकुमार, राकेश पुत्र जगदीश निवासी फगवाड़ा , महेश पुत्र दुर्गा प्रसाद, गांव मेहली नवांशहर और मोहता के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed