फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The young man was killed by hitting a brick on his head in a state of intoxication

डमटाल पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तार किया ब्लाइंड मर्डर का आरोपी

Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
The young man was killed by hitting a brick on his head in a state of intoxication
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित डमटाल में युवक की हत्या की गुत्थी डमटाल पुलिस ने तीन दिन में सुलझा ली और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नशे की हालत में सिर पर ईंट मारकर युवक की हत्या की थी।
विज्ञापन

19 फरवरी को डमटाल के संगम होटल के नजदीक खून से सना युवक का शव मिला था। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले थे। इस कारण पुलिस ने फोरेंसिक टीम सहित जांच शुरू की। पूछताछ के आधार पर मृतक की पहचान पठानकोट के गांव नाजोचक्क निवासी कंचन सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने परिवार को सूचना दी और मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवाई, जिसमें पुलिस ने शक के आधार पर पास में ही ढाबा चलाने वाले हिमाचल के गांव सीरत निवासी लवली को गिरफ्तार किया और पूछताछ में लवली ने माना कि उसने ही कंचन सिंह का कत्ल किया है।
विज्ञापन

डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि 19 फरवरी की रात कंचन सिंह आरोपी के ढाबे पर गया और दोनों ने एक साथ शराब पी। इसी दौरान दोनों में बहसबाजी हुई। कंचन सिंह झगड़े के बाद ढाबे से बाहर आ गया और दोबारा दोनों में हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी ने कंचन सिंह के सिर पर ईंट दे मारी। नशे की हालत में लवली घर चला गया, लेकिन कंचन सिंह पड़ा रहा। इलाज के अभाव और खून अधिक बहने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी पर कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को इंदौरा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed