फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The young man left the house in the afternoon, died in a bike accident

सड़क हादसे में रिट के युवक की मौत

Thu, 23 Jun 2022 06:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
The young man left the house in the afternoon, died in a bike accident
रिट के मृतक युवक राजेश की फाइल फोटो - फोटो : Kangra
खैरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना पंचरुखी के तहत मनयाड़ा में बाइक दुर्घटना में रिट के युवक की मौत हो गई। यह हादसा पालमपुर-सुजानपुर वाया खैरा मुख्य मार्ग पर बाइक सवार के नियंत्रण खोने पर हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर उपमंडल के रिट गांव का राजेश उर्फ रिक्की (35) पुत्र उत्तम सिंह बुधवार दोपहर को खाना खाकर घर से निकला था। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह तड़के जब सैर के लिए युवा जा रहे थे तो उनकी नजर सड़क से नीचे खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर पड़ी। इसके बाद वहीं उन्हें झाड़ियों में शव भी दिखा। तभी पास से गुजर रहे रहे एक अन्य युवक ने बाइक पहचानकर बताया कि यह बाइक तो रिक्की की है। तभी इसकी जानकारी घरवालों और पुलिस को दी। पंचरुखी के थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

उधर, रिक्की की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। युवक अपने पीछे 26 वर्षीय पत्नी शिवानी, पांच साल की बेटी आराध्या और चार वर्षीय बेटी अमायरा को छोड़ गया है। रिक्की माता-पिता के साथ ही रहता था। उसके दो भाई और एक बहन भी है। एक भाई सेना से सेवानिवृत्त है, जबकि दूसरा अभी सेना में सेवारत है। बहन शादीशुदा है। राजेश की शादी आठ वर्ष पहले शिवानी से हुई थी। राजेश विदेश में नौकरी करता था, उसके बाद चंडीगढ़ में कार्यरत था, लेकिन लॉकडाउन के बाद नौकरी छूट जाने के बाद घर ही था। वर्तमान में बैजनाथ में ई-कॉमर्स कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करता था। पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed