फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The young man jumped in front of the bus, the driver's smartness saved his life

परिवहन निगम की बस के आगे कूदा युवक

Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The young man jumped in front of the bus, the driver's smartness saved his life
पालमपुर के नजदीक नाली में लुढकी बस। संवाद
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के गांव भट्टू के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी पर वीरवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एचआरटीसी की जम्मू जा रही बस के आगे एक युवक ने छलांग लगा दी। हालांकि, चालक की होशियारी से यह युवक बच गया। लेकिन चालक समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। युवक मानसिक रोगी बताया गया है। युवक को बचाते हुए बस नाली में जा घुसी, जिससे बस को भी नुकसान हुआ है। दूसरी बस से सवारियों को जम्मू भेजा गया। सूचना मिलते ही भवारना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब ग्यारह बजे पालमपुर डिपो की बस पालमपुर से जम्मू जा रही थी। भट्टू गांव के पास अचानक एक युवक ने बस के आगे छलांग लगा दी। लेकिन युवक को ऐसा करता देख चालक ने बस को दूसरी तरफ मोड़ दिया, जिससे बस नाली की ओर चली गई। युवक बस के आगे आने से बच गया। युवक मानसिक रोगी पाया गया और उसका इलाज 2016 से चल रहा है व वह नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका है। हादसे के समय बस में 15 से 20 सवारियां थीं।
विज्ञापन

उधर, आरएम उत्तम चंद ने कहा कि चालक की सूझबूझ से आज एक मानसिक रोगी की जान बची है। वहीं हादसे में बस चालक और परिचालक समेत तीन महिला यात्री भी मामूली घायल हुए हैं। उनका उपचार सिविल अस्पताल पालमपुर में करवाया जा रहा है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि युवक मानसिक रोगी था। ऐसे में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed