फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The young man coming to Palampur with a friend was robbed in the bus

पालमपुर में अपने दोस्त के पास आ रहे एक युवक को बस में लूटा

Mon, 29 Nov 2021 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The young man coming to Palampur with a friend was robbed in the bus
पालमपुर (कांगड़ा)। दिल्ली से पालमपुर अपने दोस्त के पास वोल्वो बस में आ
विज्ञापन

रहे एक युवक को शातिर ने बस में ही लूट लिया है। शातिर ने इस युवक को
कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज पिला कर लूटा है।
युवक को पानीपत के आसपास लूटा गया है। युवक के अनुसार उसे पालमपुर से थोड़ी देर पहले ही होश आई है, जिसे बाद में पालमपुर अस्पताल लाया गया। लेकिन युवक के साथ क्या हुआ, उसे कुछ याद नहीं है। शातिर युवक का लैपटॉप, कैश और पर्स में रखे अन्य कार्ड और कागजात
ले गया है। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार भोपाल
का रहने वाला युवक अमनदीप सिंह (27) पालमपुर में अपने एक दोस्त के पास
परिवहन निगम की वोल्वो बस आ रहा था। युवक का कहना है कि उसके साथ करीब
35 साल का युवक बैठा था। इस बीच दोनों की आपस में बातचीत होती रही।
शातिर से किसानों के आंदोलन आदि को लेकर बात कर रहा था। बातों-बातों
में शातिर युवक ने कोल्ड ड्रिंक निकाली और युवक को पीने के लिए ऑफर किया,
लेकिन उसने इसे पीने से मना कर दिया। उसने फिर उसे एक गिलास में
डालकर कोल्ड ड्रिंक दे दिया, जिसे उसने भी पी लिया। उसने यह
नहीं देखा कि शातिर भी कोल्ड ड्रिंक पी रहा है या नहीं। उसके बाद उसे कुछ
पता नहीं चला। उसे जब होश आया तो देखा कि उसका सामान चोरी हो चुका था।
उधर, डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। कहा
कि परिवहन निगम से भी बस की फुटेज ली जाएगी। उन्होंने लोगों से भी आग्रह
किया है कि बस में किसी भी अनजाने व्यक्ति के हाथ से कोई चीज न खाएं और न
ही लें। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed