फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The vicious took away 50 thousand rupees from the elderly shopkeeper by getting entangled in things

बातों में उलझाकर बुजुर्ग दुकानदार के 50 हजार रुपये ले उड़े शातिर

Tue, 10 May 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The vicious took away 50 thousand rupees from the elderly shopkeeper by getting entangled in things
लंज (कांगड़ा) अपर लंज पंचायत में दुकान करने वाले 75 वर्षीय जन्म सिंह को शातिरों ने बातों में उलझाकर 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में जन्म सिंह ने बताया कि मंगलवार को करीब ढाई बजे दो लोग पल्सर बाइक पर उसकी दुकान पर आए और कोल्ड ड्रिंक मांगने लगे। इस दौरान उन्होंने चीनी भी मांगी और एक आदमी चीनी देखने के लिए अंदर आ गया। चीनी मोटी है या बारीक, यह देखने के बहाने दुकानदार को बातों में उलझा दिया। वहीं, साथ आया दूसरा व्यक्ति दुकान में रखे पैसों से भरे बैग को उठाकर बाहर निकल गया। बाहर आने के बाद इस व्यक्ति ने बाइक स्टार्ट की और इसी दौरान दुकान के अंदर गया व्यक्ति भी मोटरसाइकिल पर बैठ गया। दोनों वहां से लंज बाजार की ओर भाग गए।
विज्ञापन

जन्म सिंह ने तुरंत इसकी सूचना लंज बाजार के व्यापारियों और पुलिस चौकी लंज को दी। पुलिस टीम की जगह-जगह सूचना देने के बाद भी शातिरों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस लंज बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इससे पहले भी शातिर लंज बाजार में दुकानदारों को चूना लगा चुके है। एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed