{"_id":"661ee43a0057b3987d038af7","slug":"the-trick-of-the-wickeda-trap-laid-by-paying-100-rupees-and-a-scam-worth-lakhs-kangra-news-c-95-1-ssml1021-131851-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शातिरों की चाल...100 रुपये देकर बिछाया जाल और लाखों का गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शातिरों की चाल...100 रुपये देकर बिछाया जाल और लाखों का गोलमाल
Wed, 17 Apr 2024 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। 100 रुपये कमाई कर बाद में एक व्यक्ति ने 8.94 लाख रुपये गंवा दिए। ऑनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में जिला ऊना के अंब के रहने वाले व्यक्ति के साथ यह ठगी हुई है। इस दौरान ऊना निवासी ने करीब आठ से 10 विभिन्न ट्रांजेक्शन में शातिरों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया है। ऊना जिला के अंब निवासी को व्हाटसएप ग्रुप पर एक ऑनलाइन ट्रेडिंग का मैसेज आया। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। शातिरों ने पहले ऑनलाइन ट्रेडिंग में अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। व्यक्ति को राशि जमा करवाने के लिए अलग-अलग अकाउंट नंबर दिए थे, जिनमें उसने अपने दो अकाउंट के माध्यम से करीब आठ से 10 ट्रांजेक्शन के माध्यम से 8,94,550 रुपये जमा करवा दिए।
इस दौरान शातिरों ने पहले चरण में पीड़ित को 100 रुपये का बोनस भी दिया था। इसके बाद कुछ और पैसे भी दिए, जबकि उसके खाते में ऑनलाइन पैसे दिख रहे थे। इसके चलते पीड़ित शातिरों के झांसे में लगातार फंसता चला गया और आठ-10 ट्रांजेक्शन में 8,94,550 रुपये शातिरों के हाथों लुटा बैठा। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। अपने साथ हुई ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने इस संदर्भ में साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवा दिया है।
एएसपी साइबर थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे पैसों के लेन-देने के मामले में पहले पूरी तरह से छानबीन कर लें, उसके बाद ही पैसों को ट्रांसफर करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोगों को ओटीपी और किसी भी अंजान लिंक को खोलने से बचना चाहिए।