फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The struggle for the rights of pensioners will continue: Milap

पेंशनरों के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा: मिलाप

Thu, 10 Sep 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 10 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The struggle for the rights of pensioners will continue: Milap
जालग (कांगड़ा)। पेंशनर एसोसिएशन खंड लंबागांव की बैठक बुधवार को जानकीनाथ मंदिर बागकुलजां में अध्यक्ष मिलाप भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पहली सितंबर को पेंशनरों की ओर से किए गए विधानसभा घेराव की समीक्षा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। खंड महासचिव एमसी चौधरी ने बताया कि बैठक के बाद पदाधिकारियों ने जयसिंहपुर कैंटीन के समीप स्थित एनजीओ भवन का निरीक्षण किया, जिसकी हालत काफी जर्जर पाई गई। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर से मिलकर भवन की स्थिति से अवगत करवाया और जल्द मरम्मत कराने की मांग रखी ताकि पेंशनर एसोसिएशन व अन्य संस्थाएं इसका उपयोग कर सकें। एसडीएम ने पदाधिकारियों से लिखित ज्ञापन देने को कहा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed