Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The strike by ambulance workers had no effect on hospitals.

Kangra News: अस्पतालों में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल का नहीं दिखा असर

Sat, 04 Oct 2025 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 04 Oct 2025 07:21 AM IST
विज्ञापन
The strike by ambulance workers had no effect on hospitals.
कांगड़ा। जिला कांगड़ा में वीरवार रात आठ बजे से शुरू हुई 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल का अस्पतालों में कोई खास असर नहीं दिखा। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही चालकों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें सेवाएं देने को कहा था, ताकि जरूरत पड़ने पर अस्पताल की एंबुलेंस से मरीजों को समय पर सहायता मिल सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न अस्पतालों में अन्य गाड़ियां चलाने वाले कर्मियों को अस्थायी तौर पर एंबुलेंस सेवा में लगाया गया। नागरिक अस्पताल कांगड़ा में एक ड्राइवर, तियारा में एक और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी आवश्यकतानुसार चालकों की नियुक्ति की गई। इससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
विज्ञापन

हालांकि कुछ स्थानों पर एंबुलेंस सुविधा न मिलने पर कुछ मरीजों को लाने और ले जाने के लिए निजी एंबुलेंस की सेवा लेनी पड़ी। उधर, टांडा मेडिकल कॉलेज में भी हड़ताल का असर न्यूनतम रहा। प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने कहा कि निजी एंबुलेंस सेवाएं निरंतर उपलब्ध रहीं और जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। किसी भी आपात स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल लाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला में वीरवार रात से एंबुलेंस कर्मी अपनी कुछ मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। इस हड़ताल से मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अन्य चालकों को भी अस्थायी तौर एंबुलेंस सेवा में लगा दिया था। -डॉ. विवेक करोल, मुख्य चिकित्सा अधिक्षक, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed